राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (NCRPB)
(आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के अधीन एक वैधानिक निकाय)
भारत सरकार
प्रथम तल, कोर-4B, इंडिया हैबिटेट सेंटर, लोदी रोड, नई दिल्ली - 110003
फाइल सं.: 9188951
NCRPB Full Form
नियमित भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रण
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निम्नलिखित पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं:
पदों का विवरण:
पद का नाम | भर्ती की विधि | वेतनमान (पे मैट्रिक्स अनुसार) |
---|---|---|
स्टेनोग्राफर ग्रेड-C | सीधी भर्ती | लेवल-7 (₹44,900 – ₹1,42,400) |
स्टेनोग्राफर ग्रेड-D | सीधी भर्ती | लेवल-4 (₹25,500 – ₹81,100) |
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) | सीधी भर्ती | लेवल-1 (₹18,000 – ₹56,900) |
आवेदन कैसे करें:
-
उम्मीदवार को निर्धारित प्रारूप में भरे हुए आवेदन पत्र पर अपना हस्ताक्षर करना होगा।
-
आवेदन के साथ स्वप्रमाणित प्रमाणपत्रों की प्रतियां संलग्न करनी होंगी।
-
₹100/- (गैर-वापसी योग्य) का आई.पी.ओ./डिमांड ड्राफ्ट NCR Planning Board के पक्ष में, नई दिल्ली में देय, संलग्न करें या ऑनलाइन शुल्क भुगतान भी किया जा सकता है।
-
आवेदन भेजने का पता:
सदस्य सचिव,
एनसीआर योजना बोर्ड,
प्रथम तल, कोर-4B,
इंडिया हैबिटेट सेंटर,
लोदी रोड, नई दिल्ली – 110003
महत्वपूर्ण जानकारी:
-
पदों की संख्या, आरक्षण, आयु सीमा, योग्यता, अनुभव, आवेदन प्रारूप, ऑनलाइन शुल्क भुगतान का तरीका एवं आवेदन की अंतिम तिथि आदि की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं:
https://ncrpb.nc.in
-
बोर्ड को यह अधिकार सुरक्षित है कि बिना कोई कारण बताए किसी भी पद को न भरने का निर्णय ले सकता है।
CBC 441031/2010/2425
EN 4715
0 Comments